Wonderful facts of Snakes in Hindi (साँपो के बारे में मजेदार तथ्य)
साँप एक रेंगने वाले प्राणी हैं जिसके बारे में हम सब जानते हैं. इसकी लगभग 2500 से 3000 किसमें पुरी दुनिया में मिलती है, मगर सारे के सारे साँप जहरीले नही होते. जो साँप जहरीले होते हैं उनके मुँह में जहर की एक थैली होती है जो उसके दाँतो से जुडी होती है. जब कोई जहरीला साँप किसी प्राणी को काटता है तो जहर उसके शरीर में चला जाता है. आइए साँपो के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानें-
Wonderful facts of Snakes in Hindi (साँपो के बारे में मजेदार तथ्य)
1.साँप अपनी खुराक रोज नही लेता. ब्लकि यह हफते, महीने या साल में एक बार ही भोजन करते हैं.
2.साँप किसी भी चीज को चबाकर नही खाते ब्लकि सीधे ही निगल जाते हैं. साँप मेंढ़को, छिपकलियों , पक्षियों, चुहों और अपने से छोटे साँपो को भी खाते है. अफ्रीका का अजगर तो छोटी गाय को भी निगल जाता है.
